फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावा फिल्म देख खौला तीनों का खून: तीन लड़कों ने दिल्ली में अकबर-बाबर रोड बोर्ड पर पोती कालिख, बताया कलंक

Sat, 22 Feb 2025 10:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन प्रदर्शनकारियों ने बोर्ड पर कालिख पोतने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के पोस्टर चस्पा कर दिए। इसके बाद पोस्टर पर दूध से अभिषेक भी किया।
विज्ञापन
अकबर-बाबर रोड के बोर्ड पर पोत दी कालिख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सड़कों के नाम बदलने की मांग उठने लगी है। जाता घटनाक्रम में कुछ युवकों ने अकबर रोड और बाबर रोड पर हंगामा किया और नाम बदलने की मांग की। तीन लड़के शनिवार सुबह दिल्ली के अकबर-बाबर रोड पर पहुंचे। इन तीनों ने अकबर, बाबर ओर हुमायूं रोड लिखे बोर्ड पर कालिख पोत दी और नारेबाजी की। इन लड़कों ने जल्द से जल्द इन सड़कों के नाम को बदलने की मांग की है।

विज्ञापन

'मुगल शासक हमारे ऊपर कलंक हैं'
नई दिल्ली जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन प्रदर्शनकारियों ने बोर्ड पर कालिख पोतने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के पोस्टर चस्पा कर दिए। इसके बाद पोस्टर पर दूध से अभिषेक भी किया। विरोध कर रहे तीनों लड़कों ने कहा कि मुगल शासक हमारे ऊपर कलंक हैं। इन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ बहुत गलत किया। इनका कहना था कि आक्रमणकारियों के नाम पर देश की सड़क, धरोहरों के नाम नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन

छावा फिल्म देखकर आक्रोषित हुए
बताया जा रहा है कि ये युवक छावा फिल्म देखकर आक्रोषित हुए थे। इससे पहले दिल्ली में हिंदू सेना ने 14 सितंबर 2019 को भी बाबर रोड के साइन बोर्ड को काले रंग से पोत दिया था। साथ ही इसका नाम भारतीय व्यक्ति के नाम पर रखने की मांग की थी। हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने उस समय कहा था सरकार अकबर-बाबर रोड का नाम बदले। इस रोड का नाम विदेशी आक्रमणकारियों के नाम पर है। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें