फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सीनियर ऑडिटर की हत्या मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2019 06:52 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली के जैतपुर इलाके में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ लेखा परीक्षक की हत्या से जुड़े मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो बीती 6 जुलाई को वरिष्ठ अधिकारी की जैतपुर स्थित उनके घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त उनकी पत्नी, बच्चे व भाई घर में मौजूद थे। वह अपने घर के बाहरी कमरे में लहूलुहान मिले। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। उनकी पीठ पर चाकू से आधा दर्जन से ज्यादा वार किए गए थे। 

विज्ञापन





जानकारी के मुताबिक सीनियर ऑडिटर (वरिष्ठ लेखा परीक्षक ) आनंद सिंह (43) अपने परिवार के साथ ई-112/3 ओम विहार, जैतपुर में रहते थे। वह केंद्रीय गृहमंत्रालय के एजीसीआर बिल्डिंग, आईपी स्टेट स्थित लेखा महानिदेशालय की डिस्पैच शाखा में वरिष्ठ लेखा परीक्षक थे।

उनके परिवार में दो बेटे, एक बेटी, पत्नी व छोटा भाई है। वह शनिवार रात घर लेट आए थे। उन्होंने खाना भी नहीं खाया था और बाहर वाले कमरे में आकर सो गए थे। शनिवार सुबह पांच बजे पत्नी जागी तो देखा कि वह लहूलुहान पड़े हैं। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


कुछ ही देर में पहुंची पुलिस आनंद सिंह को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में पता चला है कि जिस कमरे में आनंद सिंह सोए थे, उसका दरवाजा खुला था। वह अक्सर लेट आते थे और बाहर वाले कमरे में सो जाते थे। वह शराब पीने के आदि थे। उनकी पीठ पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें