फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: ड्रग्स की कालाबाजारी में दो विदेशी समेत तीन गिरफ्तार, एमडीएमए, गांजा और कैश बरामद

Mon, 22 Jun 2026 08:49 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 ग्राम एमडीएमए, 61 ग्राम गांजा, दो स्कूटी और 1.37 लाख रुपये व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स का सोर्स पता करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी जिला की प्रीत विहार थाना पुलिस ने हाई प्रोफाइल ड्रग्स का धंधा करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आफताब (19), लक्की (42) और अबोंगो केनेडी ओडायो (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 ग्राम एमडीएमए, 61 ग्राम गांजा, दो स्कूटी और 1.37 लाख रुपये व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स का सोर्स पता करने का प्रयास कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी हाई प्रोफाइल पार्टी में ड्रग्स सप्लाई करते थे।

पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि कूबा कैफे, प्रीत विहार में एमडीएमए बेचा जा रहा है। खबर मिलने के बाद फौरन एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने टीम में छापेमारी की। वहां से पुलिस ने आफताब को दबोचा। इसकी तलाशी लेने पर 6 पैकेट बरामद हुए।
विज्ञापन


जांच करने पर पैकेट में 3 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने एमडीएमए नाइजीरियन नागरिक लक्की से लिया है। पुलिस की एक टीम फौरन लक्की के ठिकाने पर पहुंची। लक्की को दबोच लिया गया। इसके बाद से 10 पैकेट बरामद हुए। टोटल 11 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई।

बाद में अबोंगो को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसके पास से 61 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी आफताब और लक्की के पास से एक-एक स्कूटी भी बरामद हुई। अबोंगो के पास से 1.37 लाख रुपये भी बरामद हुए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इनके ड्रग्स के सोर्स पता करने का प्रयास कर रही है। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें