फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की ठगी में विदेशी समेत तीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फैला रखा था जाल

Fri, 16 Oct 2020 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट ने हर्बल प्रोडक्ट के कारोबार में फायदा दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में एक विदेशी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अब तक आधा दर्जन लोगों से ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त अन्येश राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाईजीरिया निवासी कोलीनेस, गाजियाबाद निवासी अबरार अहमद अंसारी और डाबड़ी निवासी मयंक शर्मा के रूप में हुई है। एक शख्स ने साइबर यूनिट में 3.67 लाख रुपये की ठगी करने की शिकायत की थी। उसने बताया कि आरोपी उससे फेसबुक के माध्यम से मिला था। उसने खुद को यूके की दवा कंपनी का नुमाइंदा बताया और कहा कि कंपनी नोवालडिक नट प्लांट खरीदना चाहती है। 

यह पौधा केवल भारत के मिजोरम में पाया जाता है। सरकारी कानून की वजह से कंपनी सीधे तौर पर पौधा नहीं खरीद सकती है। इसलिए पीड़ित को किसान से पौधा खरीदकर कंपनी को बेचने के लिए कहा गया, जिसमें उसे पांच सौ फीसदी फायदा देने का वादा किया गया था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के हामी भरने के बाद उसे एक फोन नंबर भी दिया गया था, जिससे संपर्क कर वह पौधा खरीद सकता है। शिकायतकर्ता से तीन लाख 60 हजार रुपये कंपनी के खाते में
डलवाए गए। उसके बाद से लगातार किसी न किसी बहाने से उससे रुपये की मांग की जाने लगी। शक होने पर उसने इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने पहले डाबड़ी निवासी मयंक को गिरफ्तार किया और फिर अन्य दो को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने बताया कि कोलीनेस 2013 में भारत आया और 2016 में वीजा खत्म होने के बाद से वह अवैध रूप से यही रहने लगा। एक साल से वह अपने सहयोगियों के साथ ठगी कर रहा था। इन लोगों ने गुजरात के एक शख्स से 92 लाख की ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें