फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बाइक टैक्सी राइडर से लूट मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




नई दिल्ली।
शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने रैपिडो राइडर के साथ हुई लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहचान अरमान (18), मितेश (19) और ताकिर (19) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी शाहबाद डेयरी के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन






बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना के मुताबिक, आठ अक्टूबर को आरोपियों ने बाइक टैक्सी बुक की थी। राइड रोहिणी से फरीदाबाद के लिए बुक की गई थी। राइडर यात्री को लेने सेक्टर-25, रोहिणी स्थित सैफ्रन गार्डन वाली गली में पहुंचा। तय जगह पर पहुंचने पर उसने देखा कि गली में तीन लोग खड़े हैं। जब उसने उनसे राइड का ओटीपी मांगा, तो उनमें से एक ने बुकिंग कैंसिल कर दी। इसके बाद तीनों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। चाकू की नोक पर राइडर से बाइक और उसका पर्स छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें