फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के पास बम धमाके की धमकी देने वाले तीन गिरफ्तार, दोस्त को फंसाने का था इरादा

Wed, 24 Jul 2019 07:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के बैरियर्स - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस और देश की सुरक्षा एजेंसियों में गत सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी फैल गई, जब पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को सूचना मिली कि प्रधानमंत्री आवास के पास शाम के समय बम धमाका कर दिया जाएगा। आनन-फानन में जांच शुरू हो गई। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने गाजियाबाद के लोनी से दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि एक आरोपी ने अपने दोस्त को फंसाने के लिए झूठी सूचना दी थी।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीसीआर को 22 जुलाई की दोपहर मिली सूचना में कहा गया था कि शाम 6 से 7 बजे के बीच प्रधानमंत्री आवास के पास बम धमाका किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाकर चाणक्यपुरी थाने के एसआई अश्विनी चौधरी व सिपाही रणधीर की टीम ने जांच शुरू की। पता चला कि बम धमाके की धमकी मोबाइल से दी गई थी। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने लोनी से संदीप (28), उसके छोटे भाई दीपक (26) और उनके पड़ोसी विनीत (32) को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक, संदीप व दीपक टेलर हैं, जबकि विनीत ऑटो चलाता है। बम धमाका करने की सूचना विनीत ने संदीप के मोबाइल से पुलिस को दी थी। विनीत व दीपक दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले दीपक और विनीत का झगड़ा हो गया था। विनीत ने दीपक को फंसाने के लिए पीसीआर को कॉल की थी। पुलिस ने तीनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जमानत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें