फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पिकअप की टक्कर से साढ़े तीन वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिपालपुर इलाके की घटना, हादसे के दौरान घर के बाहर खेल रहा था मासूम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साढ़े तीन साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने चश्मदीद रेहड़ी वाले के बयान पर मामला दर्ज कर पिकअप को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि वसंत कुंज साउथ थाना इलाके के महिपालपुर ब्लॉक-2, गली संख्या छह में एक तेज रफ्तार पिकअप ने साढ़े तीन साल के बच्चे को टक्कर मार दी। घायल बच्चे को परिजन तुरंत अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान श्रेयांश कुमार के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद महिपालपुर निवासी बद्री यादव ने बताया कि वह घटना के दौरान सड़क पर मौजूद थे। पिकअप चालक ज्ञानेंद्र सिंह ने गाड़ी तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए श्रेयांश को टक्कर मार दी। आरोपी भी इसी गली का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें