फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मानव तस्करी का भंडाफोड़: जीबी रोड पर दो पीड़ितों को बचाया, 1408 किलोमीटर से दिल्ली लाए; बेच डाला

Mon, 31 Aug 2026 10:34 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में पुलिस ने एक मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह महिलाओं को वेश्यावृत्ति में धकेलने में शामिल था। पुलिस ने दो पीड़ितों को बचाया है।
विज्ञापन
मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कमला मार्केट पुलिस ने जीबी रोड स्थित एक कोठा से मानव तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो महिला पीड़ितों को कोठा नंबर 58 से बचाया है, जिन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जा रहा था। पीड़ितों को नौकरी का झांसा देकर फंसाया गया था। 

विज्ञापन

एक पीड़ित 26 वर्षीय विवाहित दो मई 2026 से पश्चिम बंगाल से लापता थी। 25 अगस्त 2026 को उसने अपनी मां को फोन कर जीबी रोड, दिल्ली के कोठा नंबर 58 में कैद होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर किरण सेठी, महिला कांस्टेबल कोमल और रश्मि ने पीड़िता को बचाया। जो तीन बच्चों की मां है।

पीड़िता ने बताया कि कालू नामक व्यक्ति उसे नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाया और गीता को बेच दिया। गीता ने उसे एक महीने अपने घर रखा, फिर कोठा नंबर 58 पर रेशमा को सौंप दिया, जिसने उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। मंजू और गीता उसकी कमाई अपने पास रखती थीं।
विज्ञापन

दूसरी पीड़िता की आपबीती
जांच के दौरान, एक अन्य महिला 28 वर्षीय ने भी महिला पुलिस चौकी से मदद मांगी। उसे भी उसी कोठा नंबर 58 से बचाया गया। पीड़िता ने बताया कि करीब दो साल पहले पश्चिम बंगाल में पति से झगड़े के बाद वह अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ घर छोड़ गई थी। एक महिला ने उसे और उसके बेटे को नौकरी का झांसा देकर गीता के घर पहुंचाया। बाद में उसे झाड़ू-पोछा के काम का वादा कर वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। इन महिलाओं को लगातार धमकी दी जा रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें