फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जिंजर होटल फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लब में हुए झगड़े का बदला लेने के लिए रची गई साजिश, मुख्य आरोपी वीर फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विवेक विहार स्थित जिंजर होटल में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने विश्व गोला उर्फ विशु (23), उत्तम कश्यप (19) और राहुल गुप्ता (33) को गिरफ्तार किया है। तीनों शाहदरा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, स्कूटी, दो कारतूस और अन्य सामान बरामद किए हैं।
मामले में शामिल अजय उर्फ अज्जू और वंश उर्फ वंशू को स्पेशल सेल पहले ही अन्य मामले में गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता वीर फरार है। पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 21 मई की रात करीब 12:45 बजे बदमाशों ने जिंजर होटल में चार राउंड फायरिंग की थी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन होटल के शीशे टूट गए थे। शिकायत के बाद विवेक विहार थाना पुलिस और स्पेशल स्टाफ ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। जांच में पता चला कि होटल के डोकु क्लब में वीर के भाई का झगड़ा हुआ था। इसका बदला लेने के लिए वीर ने युवकों को पैसे का लालच देकर फायरिंग की साजिश रची। रेकी के बाद 21 मई की रात वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें