दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि शराब कारोबारी अशोक चावला गोल्फ लिंक में रहते हैं। वह 14 अप्रैल की सुबह पत्नी के साथ लोधी गार्डन घूमने जा रहे थे। जब वह दयाल सिंह के पास लाइट सिग्नल पर पहुंचे तो साधु के भेष में आए दो लोग उनसे दो रुपए मांगने लगे। कारोबारी ने 100 रुपये का नोट देकर उनसे बाकी पैसे वापस मांगे। इस बीच एक आरोपी ने उनके हाथ की उंगली से हीरे की अंगूठी निकाल ली। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें सांप दिखाकर दिया और ऑटो से फरार हो गए।
मामला दर्ज कर एसीपी अरुण चौहान की देखरेख में लोधी कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीव मंडल, इंस्पेक्टर राजकुमार,एसआई राजकुमार, एसआई सत्यम पांडेय व हवलदार अशोक की टीम ने जांच शुरू की। इंस्पेक्टर संजीव मंडल की टीम ने ऑटो जाने के संभावित मार्गों पर लगे 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर सोनिया विहार से ऑटो ड्राइवर अवधेश यादव, इंदिरा विकास कॉलोनी निवासी सपेरा सोनू और मान सरोवर पार्क निवासी साधु राजू को गिरफ्तार कर लिया। इन्होंने अंगूठी भोगल के जूलर सुमित हीरा को बेच दी थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।