फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में घुसे 5 आतंकी, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बढ़ा हमले का खतरा, खुफिया एजेंसियां सतर्क

Mon, 06 Aug 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी संगठन दिल्ली में कोई बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। खुफिया एजेंसी की ओर से दिल्ली पुलिस को यह इनपुट दी गई है। इसमें कहा गया है कि राजधानी में पांच आतंकी घुस आए हैं। यह आतंकी लश्कर-ए-तौएबा और जैश-ए-मोहम्मद के हो सकते हैं जो सुरक्षाकर्मी की भेष में हमला कर सकते हैं।  

विज्ञापन


राजधानी में आतंकी हमले की सूचना पर दिल्ली पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। लालकिले से लेकर तमाम संवेदशनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गाड़ियाें की तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सभी जिला पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने इलाके में गश्त बढ़ा दें।

इसके अलावा रेलवे, एयरपोर्ट और मेट्रो की भी सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए कहा गया है। इस निर्देश के बाद पुलिस ने 60 संवेदनशील जगहों की पहचान की है। बीट अफसरों को इलाके में संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


लालकिले की सुरक्षा में 10 हजार जवान 
लालकिले की सुरक्षा को भी चाक चौबंद कर दिया गया है। लालकिला की सुरक्षा में करीब दस हजार जवान तैनात होंगे। इसमें दिल्ली पुलिस, अदर्धसैनिक बलों, एनएसजी कमांडो व अन्य स्पेशल कमांडों दस्ता शामिल हैं। 

कोड से होगी सुरक्षाकर्मियों की पहचान 
सुरक्षाकर्मियों के भेष में आतंकी हमले को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षाकर्मियों को विशेष कोड दिया गया है, जिसके आधार पर उनकी पहचान हो सकेगी। इस कोड के जरिए उस सुरक्षा कर्मी की तैनाती के बारे में जानकारी मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें