फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम डॉक्टर की कनपटी पर ताना तमंचा, धमकी

Tue, 05 Jan 2016 06:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में सोमवार को छह बदमाशों ने अस्पताल के संचालक को हथियारों के बल पर ले लिया। डॉक्टर को उनके किसी भी मामले में दखल ना देने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस धमकी को दनकौर बैंक में हुई डकैती से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन


26 सितंबर को दनकौर के सिंडिकेट बैंक में 6 बदमाश 22 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे।  पुलिस ने इसी अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज ली थी, जिसकी फुटेज देखकर बदमाशों के स्केच जारी किए थे। सोमवार को गुरुदयाल अस्पताल संचालक डॉक्टर अजय शर्मा मरीज देख रहे थे। उसी दौरान 6 हथियारबंद बदमाश अस्पताल में घुस आए।

एक बदमाश ने डॉक्टर की कनपटी पर तमंचा लगाया और जान से मारने की धमकी दी। बोला अपने काम पर ध्यान दें, किसी दूसरे मामले में दखल न दें। नहीं माना तो मौत के घाट उतार दिया जाएगा। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कालरा का कहना है कि अस्पताल की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि हो सकता है कि धमकी देने वाले बदमाशों ने ही बैंक डकैती डाली हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें