फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गर्लफ्रेंड बनने से इंकार करने पर अश्लील फोटो पोस्ट कर देता था धमकी, लुधियाना से गिरफ्तार आरोपी

Sat, 22 Apr 2023 09:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि वह युवतियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से दोस्ती करता था। फिर उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाने की कोशिश करता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने इंस्टाग्राम पर युवतियों के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर उनके अश्लील फोटो पोस्ट कर उन्हें परेशान करने वाले आरोपी कुलदीप (25)को लुधियाना से ही गिरफ्तार किया है। युवतियों के गर्लफ्रैंड बनने से इंकार करने पर आरोपी ऐसा करता था। इसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ की जा रही है।

 

24 वर्षीय एक पीड़िता ने साइबर सेल में बताया था कि 15 मार्च को उसे एक अंजान इंस्टाग्राम आईडी सिमरन के नाम से मित्रता करने का संदेश आया। उसने उसे स्वीकार कर लिया। कुछ समय बाद पता चला कि कथित इंस्टाग्राम अकाउंट ने उसकी फोटो को डिस्प्ले पिक्चर के रूप में इस्तेमाल किया है। साथ ही उसकी फोटो को अश्लील बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी है। उसके बाद से अंजान शख्स उसका ऑनलाइन पीछा करने लगा। उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक कॉल्स आने लगीं।

 

मामले में निरीक्षक विजेंदर सिंह ने जांच शुरू की। आरोपी का लोकेशन लुधियाना में मिलने पर उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि वह युवतियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से दोस्ती करता था। फिर उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाने की कोशिश करता था। लड़कियों के इंकार करने पर वह उसकी उनकी फोटो को अश्लील बनाकर पोस्ट कर देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें