फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime : महिला को डिजिटल अरेस्ट कर हजारों ठगे, पीड़िता इस खौफ से आ गई जालसाजों के झांसे में; गंवाये 78000

Sun, 09 Mar 2025 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

महिला के मोबाइल नंबर को ब्लैकमेलिंग, ड्रग तस्करी और वेश्यावृत्ति जैसी आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप लगाकर जालसाजों ने ठगी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका क्षेत्र में एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर हजारों रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला के मोबाइल नंबर को ब्लैकमेलिंग, ड्रग तस्करी और वेश्यावृत्ति जैसी आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप लगाकर जालसाजों ने ठगी को अंजाम दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


नजफगढ़ में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अक्तूबर 2024 को उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को दूरसंचार विभाग से होने का दावा किया। उसने बताया कि उनका मोबाइल नंबर ब्लैकमेलिंग, ड्रग तस्करी और वेश्यावृत्ति जैसी आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा है। उनके नंबर को जल्द ब्लॉक कर दिया जाएगा। 

उसने बताया कि उन्हें दो घंटे के भीतर मुंबई पुलिस स्टेशन में उपस्थित होना होगा। पीड़िता के इतने कम समय में मुंबई जाने की असमर्थता जताने पर उनके पास व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया। उसमें उसे हिदायत दी गई कि वह इस बात को अपने परिवार वालों को न बताए। पीड़िता को बताया गया कि मामले को सुलझाने के लिए ऑनलाइन जांच करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


इस दौरान पीड़िता के व्हाट्सएप पर कई नोटिस भेजे। फिर उन्हें एक बैंक खाते में केस प्रोसेसिंग फीस करीब 78 हजार रुपये जमा करने के निर्देश दिए। कहा गया कि राशि को एक सप्ताह में वापस कर दी जाएगी। पीड़िता ने डर कर बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता ने परिवार वालों को बताया और फिर साइबर सेल में इसकी शिकायत की। शुरुआती छानबीन करने के बाद 4 मार्च को साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें