फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से हजारों नाम गायब, कैसे करेंगे वोट!

Sun, 15 Nov 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना नगर परिषद विभाग की लापरवाही से हजारों नागरिकों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। ऐसे कई लोग जो वर्षों से स्थायी निवासी हैं, उनके नाम अगल वार्ड में दर्ज कर दिए गए हैं। इससे विभाग के खिलाफ  रोष है। लोगों ने बड़ी संख्या में ऐतराज दर्ज कराए हैं। ऐसे ऐतराजों की संख्या करीब हजार के करीब है।
विज्ञापन


बता दें कि सोहना नगर परिषद विभाग ने नवगठित परिषद के वार्डों का सर्वे कराकर मतदाता सूचियों की रिपोर्ट तैयार की है। उक्त रिपोर्ट में भारी खामियां सामने आ रही हैं।

कस्बे के लोगों ने मतदाता सूचियों में त्रुटियां होने पर ऐतराज लिखित में दर्ज करा डाले हैं। लोगों ने नाम न होना, दूसरे वार्डों में नाम आदि ऐतराज सबसे अधिक दर्ज कराए गए हैं।  उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं की आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 24 नवंबर तक की तारीख निश्चित कर दी है। ताकि, लोग ऐतराज आसानी से दर्ज करा सकें।
विज्ञापन


ऐसी आपत्तियां बूथ बीएलओ हासिल करेंगे। पूर्व में तारीख 10 नवंबर तक थी। नगर परिषद के अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि विभाग ने आपत्तियां दर्ज कराने के लिए व तहसील कार्यालय में अलग काउंटर खोले हैं। नागरिकों की काफी संख्या में आपत्तियां प्राप्त हो चुकी हैं। इनको शीघ्र ही ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

 
कई लोग वार्डों में नाम दर्ज कराने के लिए परिषद विभाग के धक्के खा रहे हैं। ऐसा होने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें