26 जनवरी की सुबह 4:30 बजे से 08:00 बजे के बीच ही यात्रा के लिए कूपन जारी किए जाएंगे। इन टिकटों से निशुल्क यात्रा के बाद दोपहर 2 बजे तक मेट्रो स्टेशन के बाहर निकासी की सुविधा होगी। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक(कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक इस सुविधा का उपयोग करने के लिए यात्रियों के पास सरकार की ओर से जारी फोटो पहचान पत्र होना चाहिए। टिकट (कूपन) लेने के लिए इसे मेट्रो स्टेशन पर दिखाना होगा। ब्यूरो
26 को बार और रेस्त्रां में नहीं परोसी जाएगी शराब
इस बार गणतंत्र दिवस पर बार और रेस्त्रां में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। इससे पूर्व 26 जनवरी को ड्राई डे घोषित होता था, लेकिन बार और रेस्तरां में शराब परोसने की इजाजत थी। दिल्ली सरकार ने पहली बार 26 जनवरी को बार और रेस्तरां में शराब बिक्री को प्रतिबंधित किया है। इसके साथ ही महाशिवरात्री, रामनवमी और होली पर भी दुकानों पर शराब बिक्री पर पाबंदी रहेगी।