फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए से आशियाने को लेकर इस साल नहीं मिली बड़ी सौगात

Mon, 28 Dec 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विकास प्राधिकरण से इस साल दिल्ली वालों को कोई बड़ी सौगात नहीं मिली। लक्ष्य तो रखा गया था हर साल एक लाख मकान बनाने का, लेकिन बीते साल पच्चीस हजार फ्लैटों की स्कीम तो निकाली गई।
विज्ञापन


इनमें से आठ हजार से अधिक मकान लोगों ने पसंद नहीं आने पर लौटा दिए। हालांकि इस साल डीडीए ने फ्री-होल्ड के नियम को आसान किया, वहीं पुराने फ्लैटों में सुधार का रास्ता भी आसान किया।

कड़कड़डूमा में देश का पहला सब स्मार्ट सिटी हब बनाने के लिए कदम आगे बढ़े तो एनसीआर में हर 300 मीटर के दायरे में साइकिल स्टेशन खोलने की पहल की गई। डीडीए मुख्यालय में लोगों की परेशानी दूर करने के लिए आधुनिक सुविधा केंद्र की सुविधा जरूर मिली।
विज्ञापन

जानिए 2015 में क्या मिला

क्या मिला?
1. फ्री होल्ड नियम में बदलाव, पहले से आसान किया गया। 45 दिनों में लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड कराने का दावा।
2. आवंटित फ्लैटों का कब्जा लेने के नियम में बदलाव, वॉह्ट्स एप ग्रुप बनाकर सुविधा दी गई।
3. यमुना में कूड़ा फेंकने वालों पर शिकंजा कसने की कवायद। 50 हजार जुर्माना लगाने के नियम बने।
4. भूमि अतिक्रमण को रोकने के लिए ई-तकनीक का सहारा।
5. संजय लेक व्यू अपार्टमेंट का निर्माण होगा इको फ्रेंडली
6 .  बनने वाले मॉल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, अस्पताल, स्कूल व अन्य सामाजिक सदनों में महिला शौचालय की संख्या में कमी नहीं हो इसके लिए डीडीए ने अपने बिल्डिंग बाइलॉज में बदलाव करने का निर्णय लिया है।
7.  इंजीनियरों के काम काज की निगरानी के लिए ऑनलाइन ऐप से रिपोर्टिंग करने का निर्णय लिया गया।
8. मुकुंदपुर-यमुना विहार कॉरिडोर के लिए मेट्रो के लिए जमीन दी।
विज्ञापन

जानिए क्या हैं उम्मीदें

क्या है उम्मीद?
1. नई हाउसिंग स्कीम आने पर दिल्ली वालों के आशियाने का सपना होगा सच।
2. कड़कड़डूमा में बन कर तैयार होगा पहला सब स्मार्ट सिटी हब।
3. पिछले डीडीए हाउसिंग स्कीम वाले फ्लैटों में रहने वाले लोगों को मिले मूलभूत सुविधा।
4. द्वारका सेक्टर-9 से सेक्टर-14 के बीच सेंट्रल हब का 51 हेक्टेयर भूमि पर निर्माण होगा। फाइनेंसियल हब के साथ ही पर्यावरण-मनोरंजन हब भी बनेगा।
5. द्वारका में डिप्लोमेटिक हब और अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल ग्राउंड बनेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें