फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालीमार बाग हत्या : तो इस तरह पंकज ने साधे एक तीर से दो निशाने, बीवी को बनाया मोहरा

Fri, 27 Oct 2017 11:07 AM IST
शुजात आलम /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
shalimar bagh murder
पंकज ने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए बेहद शातिर तरीके से जाल बुना था, लेकिन वह अपने ही जाल में फंस गया। यही वजह है कि पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पंकज की बेवफाई से पर्दा उठाकर उसका झूठ पकड़ लिया।
विज्ञापन

पंकज ने 4 बजे प्रिया को गोली मारी थी

2 of 6
प्रिया मेहरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में पंकज ने बताया है कि उस पर मोटा कर्जा था। इधर वह अपनी पत्नी से परेशान था। ऐसे में वह पत्नी को रास्ते से हटाकर कर्जा देने वालों को फंसाना चाहता था। पुलिस ने पंकज को रुपये देने वाले सोनीपत निवासी पवन व मोनू से पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई। दोनों ने प्रिया की हत्या से साफ इंकार किया।
विज्ञापन

3 of 6
shalimar bagh murder - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को जांच के दौरान कार में प्रिया की सीट के नीचे से दो खोखे बरामद हुए थे। इसका मतलब साफ था कि कार के अंदर से ही बेहद नजदीक से प्रिया को गोली मारी गई।

4 of 6
shalimar bagh murder
वहीं फॉरेंसिक जांच से भी यह साफ हुआ था कि प्रिया को नजदीक से  गोली मारी गई। इधर जब पंकज प्रिया को अस्पताल लेकर पहुंचा तो उसके शरीर पर खून भी सूख चुका था।
​ऐसा लग रहा था कि काफी देर पहले उसे गोली मारी गई।
विज्ञापन

5 of 6
shalimar bagh murder
पूछताछ में पंकज ने भी कबूल किया है कि उसने करीब 4 बजे पत्नी को गोली मारी थी। बाद में वह पिस्टल छुपाने के लिए गया। इसके बाद वह 4.55 बजे प्रिया को लेकर सरोज अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shalimar bagh murder
इधर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि वारदात के समय कोई भी कार मौके पर मौजूद नही थी। पंकज पेट्रोल पंप के पास यूटर्न लेकर वापस जाता हुए दिखा। यह सारी गलतियां करने के बाद पंकज अपने ही बुने हुए जाल में फंस गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें