फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने से अंधेरे में हैं इस वार्ड के लोग

Sun, 07 Feb 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां कस्बे के वार्ड नंबर-10 के लोग बिजली विभाग की लापरवाही से पिछले दो माह से अंधेरे में हैं। लोगों का कहना है कि बिजली नहीं आने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


वार्ड की अनाज मंडी के पीछे रखा ट्रांसफार्मर और खंभे को करीब दो महीने पहले अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर तोड़ दिया था, लेकिन अब तक बिजली विभाग ने न ही खंभे लगवाए हैं और न ही ट्रांसफार्मर रखवाया है।

इसे लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे फोरमैन से लेकर एक्सईएन तक गुहार लगा चुके हैं पर कोई भी उनकी नहीं सुनता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली नहीं आने के बावजूद बिल भेजा रहा है। वार्ड नंबर दस के रहने वाले मुबारिक मलिक, गुलदीन कुरैशी, पौदीना, अरशद का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी उनकी एक नहीं सुनते।

दो माह तक तो बिजली विभाग के अधिकारी यह कहते रहे कि पहले वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज होगा, तब जाकर टूटा खंभा और ट्रांसफार्मर रखा जाएगा।

रिपोर्ट दर्ज हुए भी एक सप्ताह हो गया है लेकिन अभी तक खंभा खड़ा नहीं किया गया है। बिजली विभाग के फोरमैन जगदीश का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में है।
विज्ञापन


एस्टीमेट बनाकर कार्यकारी अभियंता नूंह की मंजूरी के लिए फाइल भेजी हुई हैं। इस समस्या का दो-तीन दिन में हल निकाल लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें