फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chocolate Day: मिठास के साथ ना को हां में बदलेगा यह दिन, बढ़ाएगा दिलों में प्यार

Sat, 09 Feb 2019 06:36 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Chocolate Day 2019 - फोटो : self
विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक पर चारों तरफ गुलाब का रंग बिखरा हुआ है। ऊपर से चॉकलेट की मिठास इस खास सप्ताह को और भी मीठा बना रही है। शनिवार को चॉकलेट डे है। इसके लिए युवा चॉकलेट खरीद रहे हैं। इस दौरान दुकानों पर स्पेशल चॉकलेट आई हुई है।

विज्ञापन


जिनकी पैकिंग पर भी वैलेंटाइन का रंग दिख रहा है। अधिकतर पैंकिंग को लाल रंग में करने की कोशिश की जा रही है। चॉकलेट हमेशा से ही लोगों की पसंद है। लेकिन इस बार दुकानदारों ने युवाओं को आकर्षित करने के लिए चॉकलेट के साथ-साथ गुलाब का फूल भी दे रहे हैं।

ताकि वे अपने चहेतों को चॉकलेट के साथ गुलाब का फूल भी दे सकें। सेक्टर-18 के दुकानदार विनीत ने बताया कि सबसे ज्यादा दिल के आकार की चॉकलेट युवा खरीद रहे हैं। वहीं, कई दुकानों ने तो गुलाब के आकार की चॉकलेट भी तैयार की हैं। इसकी कीमत 200 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन


फूलों की खुशबू के साथ किया प्रपोज
युवा वैलेंटाइन वीक के हर दिन को खास अंदाज में मना रहे हैं। शुक्रवार को प्रपोज डे पर युवाओं ने एक दूसरे को गुलाब देकर अपने दिल की बात कहीं। चारों तरफ फूलों की खुशबू बिखरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें