फरीदाबाद के कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन में आया भैसा युवराज।
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में चल रहे कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन में 30 करोड़ का एक भैसा भी आया है जिसका नाम है युवराज। युवराज अपनी फिटनेस के लिए रोज डेढ़ घंटे मॉर्निंग वॉक करता है। रोजाना खुराक पर ढाई हजार रुपये खर्च किए जाते हैं।
कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन में दूसरी बार आए 9 करोड़ के भैंसें युवराज के सामने नेताओं का आकर्षण भी फीका पड़ गया है। युवराज को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। कुरुक्षेत्र से आए युवराज के मालिक का दावा है कि युवराज की कीमत 30 करोड़ लगाई गई।
इसे देखने के लिए लोग लाइन लगाकर खड़े थे। सूरजकुंड की वादियों में चल रहे तीन दिवसीय द्वितीय कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन में प्रदेश के किसान अपने-अपने पशु लेकर पहुंच रहे हैं। शनिवार को जब दर्शकों को युवराज के आने की सूचना मिली तो बच्चों से लेकर पुरुष और महिलाएं उसे देखने चल पड़े।