फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में तीसरी लहर पड़ी कमजोर, कोरोना की स्थिति में आया सुधार, मौत के आंकड़े हुए कम

Wed, 16 Dec 2020 12:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस की तीसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिन में संक्रमण दर में आई कमी और मौत में गिरावट के चलते यह सुधार देखने को मिल रहा है। संक्रमण की रोजाना दर तीन दिसंबर के बाद से पांच फीसदी से कम है। 

विज्ञापन


दिल्ली में सोमवार को 1376 नए मामले सामने आए जो पिछले साढ़े तीन महीने में सबसे कम हैं और 60 लोगों की संक्रमण से मौत के साथ मृतकों की संख्या 10,074 हो गई है। इससे जाहिर है कि नवंबर माह में दिल्ली में तीसरे चरण के बाद स्थिति में सुधार आया है। 

सबसे ज्यादा एक दिन में 8593 मामले 11 नवंबर को सामने आए थे। 18 नवंबर को 7486 नए मामले आए और 133 लोगों की मौत हुई जो अभी तक एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है। 13 दिसंबर को 33 लोगों की संक्रमण से मौत हुई जो 21 सितंबर के बाद सबसे कम है। 21 सितंबर को 32 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


बीते रविवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोशल मीडिया पर कहा था कि राजधानी में सबसे कम मृत्यु दर 1.6 फीसदी है, जबकि अहमदाबाद में यह चार, मुंबई में 3.8, कोलकाता में दो और चेन्नई में 1.8 है। संक्रमण की दर में कमी आने पर जैन ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय राजधानी विजेता के रूप में उभर रहा है। इसके अलावा दिल्ली में कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे सक्रिय मरीजों की संख्या 15247 थी जोकि इससे ठीक एक दिन पहले तक 16785 थी। 

लोकनायक अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक का कहना है कि राज्य में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए डॉक्टर और सरकारी अधिकारियों ने मिलजुल कर काम किया है। जून, सितंबर और नवंबर की तुलना में चीजें अब बेहतर दिख रही हैं। आंकड़ों के अनुसार होम आइसोलेशन में मौजूद संक्रमित मरीजों में भी कमी आई है। बीते 13 दिसंबर को 10 हजार से कम हो गई। यह कोविड-19 की स्थिति में सुधार का संकेत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें