फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सरकार के साथ वार्ता के बीच यूपी गेट पर तीसरी महापंचायत आज, 11 किसान भूख हड़ताल पर 

Wed, 30 Dec 2020 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
विज्ञापन
farmers at up gate
विज्ञापन

किसान आंदोलन के 35वें दिन बुधवार को यूपी गेट पर तीसरी बार भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में महापंचायत होगी। इसमें दस खाप चौधरियों के भी फिर से शामिल होने की संभावना है। महापंचायत में उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अन्य जगहों के हजारों किसान शामिल होंगे। भाकियू के इस एलान से साफ है कि यदि दिल्ली में सरकार के साथ वार्ता में कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है तो महापंचायत में नरेश टिकैत और अन्य चौधरी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। उधर, आंदोलन स्थल पर 11 नए किसानों की भूख हड़ताल सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। 

विज्ञापन


यूपी गेट पर पिछले 34 दिनों से किसान कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर गारंटी व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग को लेकर डटे हुए हैं। यूपी गेट पर किसानों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। तीन दिसंबर को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में महापंचायत ने सरकार को जल्द निर्णय लेने की चेतावनी दी थी। इसके बाद 17 दिसंबर को लाठियान खाप के चौ. वीरेंद्र सिंह ने देरी करने पर सभी खापों की तरफ से सरकार को चेताया था। अब 30 दिसंबर को फिर से महापंचायत में चौधरी नरेश टिकैत शिरकत कर सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। 

भाकियू के मीडिया कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा दूर-दराज के किसान आएंगे। इसी बीच दिल्ली में सरकार से तीनों कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर गारंटी देने के मुद्दे पर वार्ता होगी। यदि सरकार से सातवें दौर की वार्ता में भी कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है तो फिर महापंचायत कोई निर्णय ले सकती है। उन्होंने संभावना जताई कि इस महापंचायत में खाप चौधरी भी शिरकत कर सकते हैं। यूपी गेट पर आंदोलन स्थल पर महापंचायत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी सुबह के समय किसानों से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। महापंचायत की किस तरह रणनीति होगी, इसको भी भाकियू के पदाधिकारियों ने तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


आठ बजे 11 किसान बैठे भूख हड़ताल पर 
सोमवार को 11 नए किसानों की भूख हड़ताल शुरू हो गई। इनमें अर्जुन सिंह गिल बिलासपुर, सुखवंत सिंह बिंदुखेड़ा, प्यारा सिंह बिंदुखेड़ा, सर्वजीत सिंह पूरनपुर, सतनाम सिंह बाजपुर उत्तराखंड, कर्मजीत सिंह खटीमा, गुरचरन सिंह अर्जुनपुर रुद्रपुर, सुखदेव सिंह हरिद्वार, जसजीत सिंह बिलासपुर, होशियार सिंह बिजनौर और जसपाल सिंह बिलासपुर शामिल हैं। जिला प्रशासन की तरफ से इन सभी की ब्लड प्रेशर और पल्स रेट की जांच की गई। राकेश टिकैत ने इन सभी का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें