हर साल की तरह इस साल भी रेलवे ने होली के मौके पर स्टेशनों पर उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रख रेलवे ने खास तैयारी की है। पिछले साल की तुलना में रेलवे ने इस साल सात लाख लोगों को स्पेशल ट्रेन से भेजने की तैयारी की है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस साल कुल 72 ट्रेन विभिन्न रूट पर कुल 492 स्पेशल ट्रेन के फेरे लगाए जाएंगे। स्पेशल ट्रेन से करीब साल लाख यात्रियों को यात्रा कराया जा सकेगा। इसके अलावा रोजाना दिल्ली से करीब 1500 ट्रेन विभिन्न रूट के लिए रवाना होती है। प्रति ट्रेन दो हजार लोग यात्रा करते है। स्पेशल ट्रेन इस सप्ताह से चलनी शुरू भी हो गई है। रेलवे को उम्मीद है कि इस साल होली के अवसर पर ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घर जाकर त्यौहार घर-परिवार के साथ मना सकेंगे।
कोटा-पटना के बीच रास्ता लखनऊ, वाराणसी ट्रेन चलेगी
होली पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रख रेलवे ने कोटा-पटना के बीच बरास्ता लखनऊ-वाराणसी होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 01717 कोटा-पटना होली स्पेशल दिनांक 28 फरवरी को कोटा से से चलेगी। ट्रेन संख्या 01718 पटना-कोटा होली स्पेशल 1 मार्च को चलेगी।
पंद्रह शयनयान श्रेणी, दो सामानयान सह दिव्यांग वाली ट्रेन बरास्ता सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडोन, ब्याना, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, कन्नौज, कानपुर सेन्ट्रल, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, मुगलसराय, बक्सर, आरा व दानापुर चलेगी।