फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना, मूर्ति समेत लाखों के जेवरात चोरी

Mon, 26 Nov 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Stolen in temple - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों ने ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के जैन मंदिर को निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चार अष्टधातु की मूर्ति समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार रात को मंदिर बंद हो जाने के बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो देखा मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां और जेवरात गायब थे। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

मंदिर में चोरी होने से श्रद्धालुओं में रोष है। सूचना पाकर मौके पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस के साथ सीओ भी पहुंच चुके हैं। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें