फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों से लाखों की नकदी व जेवर चुराए

Sun, 07 Feb 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से बेखौफ चोरों ने दो अलग अलग घटनाओं में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों की नगदी और जेवर पार कर दिए। पीड़ित परिवारों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सेक्टर 46 निवासी घनश्याम बृहस्पतिवार को परिवार के साथ एक रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शनिवार को वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ पाया।

अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे जेवरात और पांच लाख रुपये गायब थे। सूचना देने पर मौके पर पहुंची फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने अंगुलियों के संदिग्ध निशान किए जबकि फोरेंसिक टीम ने सुराग जुटाए। एसएचओ सूरजकुंड ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


चोरों ने दूसरी घटना सुभाष कॉलोनी में अंजाम दी। यहां गली नंबर नौ में रहने वाले राकेश सिंह शुक्रवार की शाम घर पर ताला लगाकर किसी कार्यक्रम में शरीक होने गए थे।

रात में घर में घुसे चोर करीब 20 हजार रुपये और सोने चांदी के गहने निकाल ले गए। सुबह घर पहुंचने पर उन्हें चोरी का पता चला। एसएचओ सिटी ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें