फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में सोते रहे लोग, सुबह उठे तो उड़ गए होश, चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर-नकदी

Sat, 07 Dec 2019 06:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बादलपुर क्षेत्र के दुजाना खेड़ा गांव में रात में तीन घरों में घुसकर चोरों ने डेढ़ लाख से अधिक की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया। अगल-बगल के तीनों घरों के लोग सोते रहे और चोरों ने करीब 15 लाख से अधिक का माल उड़ा लिए। घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। 

विज्ञापन


कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के गांव दुजाना खेड़ा में मनोज व अशोक पुत्रगण जयराम और भंवरसिंह पुत्र बेगराज परिवार के साथ रहते हैं। रात में चोरों ने तीनों घरों में घुसकर संदूक और अलमारी तोड़ कर भंवरसिंह के घर से 50 हजार की नकदी, करीब 12 तोले सोने के जेवर व कीमती सामान चोरी कर लिया।

अशोक के घर से एक लाख तीस हजार की नकदी, 10 तोले सोने के जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। उसके बाद मनोज के घर से 12 हजार की नगदी, सोने की चेन अंगूठी, कंगन, कड़े समेत 21 तोले सोने के जेवरात, चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। तीनों घर बराबर में बने हैं और रिश्ते में आपस में चाचा-तीजे हैं। चोर 15 लाख से अधिक का माल चोर ले गए। जब सुबह होने पर घरों में सामान फैला देखा तो दंग रह गए। 
विज्ञापन


चोरी की घटना की सूचना गांव में फैल गई। आसपास के लोगों को घरों पर आना जाना लग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। 

बादलपुर कोतवाली प्रभारी पटनीश कुमार का कहना है कि चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के सुराग मिल गये हैं। जल्द ही खुलासा कर चोरों को गिरफतार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें