फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले फ्रिज में रखा खाना खाया फिर ले उड़े चार लाख का माल

Sun, 11 Aug 2019 06:48 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
जेवर चुराए (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर तीन में चोरों ने एक बंद फ्लैट के मेन गेट की कुंडी काटकर करीब चार लाख का माल साफ कर दिया। घर में घुसे चोरों ने पहले आराम से फ्रिज में रखा खाना खाया। इसके बाद घर खंगाला। चोरी के दौरान दंपति ऑफिस में थे। शाम को घर लौटने पर चोरी का पता चला। पीड़ितों ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन


वैशाली सेक्टर-तीन स्थित तीन एस 676 में सचिन सक्सेना पत्नी आरती के साथ रहते हैं। सचिन और आरती दिल्ली स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वे शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ऑफिस चले गए। शाम करीब पांच बजे आरती घर पहुंची तो मेनगेट की कुंडी कटी मिली और ताला गायब था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा था। अलमारी और बेड में रखे गहने के खाली डिब्बे बाहर पड़े थे।

पीड़िता ने बताया कि चोर करीब 3.20 लाख रुपये के जेवरात और 41 हजार रुपये चोरी करके ले गए। पीड़िता ने कॉल कर पति को और पड़ोसियों को जानकारी दी। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। सीओ डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सचिन ने बताया कि फ्रिज में खाना रखा था। घर पहुंचकर देखा तो खाने के बर्तन खाली मिले। सोफे पर जूठी प्लेटें मिलीं। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि चोरों ने फ्रिज से खाना निकालकर सोफे पर बैठकर खाया है। लोगों ने कहा कि पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि चोरी करने के बाद सामान ले जाते समय चोर पकड़े जा सकें।
विज्ञापन


इन चोरियों का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा

- वसुंधरा सेक्टर छह में एसबीआई के रिटायर्ड मैनेजर के घर छह लाख की चोरी। 
- लाजपतनगर में एमटीएनएल के रिटायर्ड सुपरवाइजर के घर साढ़े सात लाख की चोरी।
- लाजपतनगर एल ब्लॉक में चोरों ने एक व्यक्ति के घर से साढ़े तीन लाख का माल उड़ाया।
- वसुंधरा सेक्टर तीन में एनआईओएस के क्षेत्रीय प्रबंधक के घर पांच लाख की चोरी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें