फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चोर ने चुराया मोबाइल फिर मालिक से ही करने लगा सौदा, बोला- चाहिए तो 5 हजार दो...

Tue, 04 Sep 2018 08:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि फोन चोरी करने के बाद उस पर आए पीड़ित के फोन को न केवल उसने सुना, बल्कि फोन लौटाने की एवज में पांच हजार रुपये भी मांगे। बाद में चार हजार रुपये में सौदा हुआ। इतना ही नहीं मोबाइल चोर ने कहा कि यदि पुलिस या किसी और को साथ लेकर आया तो अच्छा नहीं होगा।

विज्ञापन


अपना मोबाइल वापस लेने के बाद पीड़ित जब पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को पीड़ित ने पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो से मुलाकात कर शिकायत दी। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।
   
सेक्टर-21ए निवासी जगन्नाथ गौतम ने बताया कि वह 21 अगस्त को अपने एक मित्र कमलकांत शर्मा के साथ गांव फतेहपुर चंदीला के साथ लगती मंडी में सब्जी लेने के लिए गए थे। थोड़ी देर बाद उन्हें पता चला कि उनकी जेब में मोबाइल फोन नहीं है।
विज्ञापन


इस पर उनके मित्र कमलकांत शर्मा ने उनका नंबर डायल किया। काफी देर फोन मिलाने के बाद एक युवक ने फोन उठाया तो जगन्नाथ गौतम ने फोन लौटाने की बात कही। इस पर उस युवक ने कहा कि फोन चोरी करने के बाद लौटाया नहीं जाता है। 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से किया इंकार

काफी कहने के बाद उसने फोन लौटाने की एवज में पांच हजार रुपये की मांग की। फोन पर बातचीत के दौरान युवक ने उन्हें फतेहपुर चंदीला गांव में बुलाया और कहा कि यदि पुलिस या किसी और को साथ लेकर आए तो अच्छा नहीं होगा। जगन्नाथ के अनुसार, वे और उनका मित्र गांव में जाकर उस युवक को चार हजार रुपये देकर वापस लेकर आए।
    
इसके बाद उन्होंने सेक्टर-21डी चौकी में शिकायत दर्ज करवानी चाही, मगर उन्होंने कहा कि अब फतेहपुर चंदीला गांव का क्षेत्र एनआईटी थाने में चला गया है। वे एनआईटी थाने पहुंचे तो वहां उन्हें उस दिन एएसआई कैलाश ड्यूटी पर मिले। 

जगन्नाथ गौतम का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद एएसआई कैलाश ने यह कहते हुए एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया कि आप कई दिन बाद आए हैं और अब मामला दर्ज नहीं होगा। जगन्नाथ गौतम ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो से मुलाकात कर शिकायत की। 

पूरी बात सुनने के बाद पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को देने और एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गई, इसकी जांच करवाने के आदेश दिए हैं।       

मोबाइल फोन चुराने के आरोपी के से फोन पर हुई बातचीत जगन्नाथ गौतम के फोन में रिकार्ड हो गई। फोन पर बातचीत के दौरान पता चल रहा है कि चोर मोबाइल फोनों का काफी जानकार है। उसने जगन्नाथ गौतम को बताया कि उनका एस-6 फोन है, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है और वह उसे विदेश से लेकर आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें