नई दिल्ली। महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में एक मौसमी कारोबारी की दुकान के काउंटर से चार लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। कर्मचारी के दुकान के दूसरे हिस्से में जाने के दौरान काउंटर पर रखी नकदी गायब हो गई। कारोबारी दीपक गोगिया की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, जांच में दुकान के आसपास एक संदिग्ध व्यक्ति के घूमने की बात भी सामने आई है। आशंका है कि कर्मचारी की नजर हटने के दौरान किसी ने काउंटर से नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरी किसने और किस तरीके से की। संवाद