नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने संगम विहार में एक मकान से 167.94 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखे रखने के आरोप में 34 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एच-ब्लॉक स्थित एक मकान में पटाखे रखे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने 12 अक्तूबर को वहां छापा मारा और मोहित गुप्ता को पकड़ा है। दिवाली से पहले पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दक्षिण दिल्ली में यह कार्रवाई की गई। संवाद