फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरापुरम सोसायटी की नौवीं मंजिल से गिरकर चोर की मौत, पाइप के सहारे उतर रहा था नीचे

Thu, 10 Jan 2019 06:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
Dead Body - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

इंदिरापुरम की अंबाजी सोसायटी में बुधवार तड़के फ्लैट में चोरी करके भाग रहे युवक की नौवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। ऑफिस से लौटे फ्लैट मालिक ने फ्लैट के अंदर से आ रही आवाज सुनकर सुरक्षा गार्डों को बुलाया तो चोर पाइप से उतरने के चक्कर में गिर गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


सोसायटी के टावर-एक में नौवीं मंजिल पर फ्लैट नंबर-903 में सुमित परिवार के साथ रहते हैं। सुमित और उनकी पत्नी मंगलवार शाम फ्लैट में ताला लगाकर ऑफिस चले गए थे। तड़के करीब 4:15 बजे दंपती लौटा, तो घर के अंदर से आवाज आ रही थी। उन्होंने गार्डों को बुलाकर फ्लैट का गेट खोला, तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के गहने गायब थे। एक गार्ड ने देखा कि चोर पाइप के सहारे नीचे उतर रहा है। 

गार्डों ने चोर को सीढ़ियों से ऊपर आने को कहा, तभी घबराहट में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें