फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गेस्ट हाउस में रुक कर घरों को बनाते थे निशाना, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीनों बदमाश गुजरात और मध्य प्रदेश के रहने वाले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस ने गेस्ट हाउस में रुक कर राजधानी के अलग-अलग जगहों पर चोरी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गुजरात के बड़ोदरा निवासी सतनाम सिंह, भरत सिंह और मध्य प्रदेश के बड़वानी निवासी अजय सिंह को गिरफ्तार किया है। बदमाशों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घरों में चोरी करने से पहले बदमाश बाइक को चुराते थे और उसका इस्तेमाल कर घरों की रेकी करते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन बाइक बरामद की है। पुलिस बदमाशों से चोरी का सामान की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि हाल में पश्चिम जिला के अलग-अलग इलाकों में बंद घरों में चोरी की कई घटनाएं हुई थीं। 5 दिसंबर को राजौरी गार्डन में पुलिस ने तीन संदिग्धों को रोका। जांच में तीनों बाइक चोरी की निकली जिसके बाद पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वे सिकलीगर समुदाय के हैं और दिल्ली और दूसरे राज्यों में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। गैंग का मुख्य सरगना गुलशन मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला है। तीनों करीब 10-12 दिन पहले दिल्ली आए थे और चांदनी चौक के पास एक गेस्ट हाउस में रुके थे। घरों में चोरी करने से पहले आरोपियों ने तिलक नगर, लक्ष्मी नगर, पालम और मंडावली से बाइक चुराई। जिनका इस्तेमाल वह घरों की रेकी के लिए करते थे।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सतनाम सिंह उर्फ रॉकी पहले ताला बनाने का काम करता था। वह नशे का आदी है और जल्दी पैसा कमाने के लिए चोरी करता था। पहले से उसपर छह मामले दर्ज हैं। सितंबर में वह जेल से रिहा हुआ था। भरत सिंह भी ताला बनाने का काम करता था। वह सतनाम का साला है और अपने बहनोई के कहने पर वारदातों में शामिल हुआ। वह अक्तूबर में जेल से रिहा हुआ था। वहीं अजय सिंह भी ताला बनाने का काम करता था। वह सतनाम के दूर का रिश्तेदार है। आरोपियों की गिरफ्तारी से पश्चिम जिला के 11 और दक्षिण पश्चिम, उत्तरी, पूर्वी और बाहरी जिले के वाहन चोरी के चार मामले को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें