फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मारने आए थे किसी और को, पास बैठे युवक की पीठ में चाकू मारकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
-जहांगीरपुरी इलाके की घटना, घायल युवक का लोक नायक अस्पताल में चल रहा है इलाज
विज्ञापन

-पुलिस मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की पीठ में चाकू घोंप दिया। घायल की पहचान के ब्लॉक निवासी सुभाष के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि हमलावर किसी दूसरे युवक पर हमला करने आए थे और उसका साथी समझकर सुभाष पर हमला कर भाग गए। घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे लोक नायक अस्पताल में रेफर किया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
सुभाष परिवार के साथ के ब्लाक जहांगीरपुरी में रहता है। शुक्रवार रात जहांगीरपुरी थाना पुलिस को के ब्लॉक में युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल सुभाष के पीठ में चाकू फंसा था और पीसीआर कर्मी उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए हैं। वहां पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने उसे लोक नायक अस्पताल रेफर किया है। वहां पहुंचने पर पता चला कि सुभाष की हालत स्थिर है और वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पता चला कि शुक्रवार की रात वह अपने घर के पास बैठा था। पास ही कुछ अन्य लड़के बैठे हुए थे। इसी बीच तीन चार की संख्या में हमलावर वहां पहुंचे। जिन्हें देखकर वहां मौजूद लड़के भाग गए। हमलावरों को लगा कि सुभाष भी उनके साथ है, इसलिए उनलोगों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पीठ पर चाकू से हमला किया। चाकू पीठ में ही फंस गया। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें