फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के घर छोड़ने से खुश हैं यहां के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि केजरीवाल ने गाजियाबाद का गिरनार अपार्टमेन्ट छोड़ दिया है।
विज्ञापन


ये और कोई लोग नहीं हैं बल्कि गिरनार अपार्टमेन्ट में रहने वाले केजरीवाल के पुराने पड़ोसी हैं, जिन्हें केजरीवाल के दिल्ली में शिफ्ट होने से खासी राहत मिला है।

इनके मुताबिक दिल्ली के सीएम केजरीवाल के यहां रहने से उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उनके यहां रहने से पूरी कॉलोनी की शांति भंग हो रही थी। लोग मुख्यमंत्री से मिलने के लिए हर वक्त भीड़ लगाए रहते थे।
विज्ञापन

भंग हो गई थी इनकी शांति

कॉलोनी के आस-पास की सड़कों पर गाड़ियां सिर्फ फैली ही नहीं रहती थी बल्कि इनकी लंबी लाइन भी लोगों को परेशान करती थी। हर वक्त लोगों के नारेबाजी सुनने को मिलती थी।

सूत्रों के मुताबिक जब से केजरीवाल ने चुनाव जीता था उस वक्त से इन लोगों को शांति ही नसीब नहीं हबो रही थी। लोगों ने इस अपार्टमेन्ट में ये सोचकर घर लिया था, कि अपने लिए एक आरामदायक आशियां तलाश रहे हैं।

लेकिन केजरीवाल के यहां रहने से इन्हें आने-जाने में भी परेशानी हो रही थी। केजरीवाल वैसे तो बुधवार को अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले थे, लेकिन एक दिन पहले ही उन्होंने अपना गिरनार अपार्टमेन्ट का फ्लैट छोड़ दिया।
विज्ञापन

अपार्टमेन्ट में अभी भी बचा है काफी सामान

केजरीवाल अपना जरूरी सामान अपने साथ ले गए हैं वहीं बाकी का कुछ सामान अभी भी उनका अपार्टमेन्ट में बचा हुआ है, जो जल्दी ही वहां से शिफ्ट हो जाएगा।

पार्टी कार्यालय के बाहर ही उन्होंने बुधवार को जनता दरबार लगाकर उनकी समस्याओं को सुना। जिसमें 50 लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे।

आपको बता दें कि केजरीवाल कौशांबी के अपने इसी घर के पास अपना जनता-दरबार लगाते थे, इस वजह से भी लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें