दक्षिण जिला डीसीपी ने दावा किया है कि मुथू कृष्णन जेएनयू में किसी छात्र संगठन से संबंधित नहीं था। पुलिस उन तीन गतिविधियों को खंगाल रही है जिसमें उसकी मौत का राज छुपा है।
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने दावा किया है कि मुथू कृष्णन जेएनयू में किसी छात्र संगठन से संबंधित नहीं था। जेएनयू में पिछले दिनों छात्रों ने जो आंदोलन हुआ था उसमें भी मुथू कृष्णन ने भाग नहीं लिया था।
जेएनयू के छात्रों के खिलाफ जो दो एफआईआर हुई है उनमें भी मुथू कृष्णन का नाम नहीं है। पुलिस को इस बात की भी जानकारी नहीं है कि उसने रोहिथ वेमूला के खुदकुशी के बाद आंदोलन में भाग लिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्र ने दस मार्च को जो पोस्ट किए थे उन्हें पुलिस ने रिकार्ड पर नहीं लिया है।