अप्रैल में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए 20 फरवरी को होने वाली नीलामी में शहर के तीन खिलाड़ियों पर सबकी नजरें है। शहर के महेश रावत, राहुल तेवतिया एवं प्रमोद चंदीला को शामिल किया गया है।
महेश रावत औसत बल्लेबाजी में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने रहने के कारण 351 लोगों की सूची में है। इसके अलावा नोएडा से परविंदर अवाना एवं हिसार से मनविंदर बिसला को शामिल किया है।
फरीदाबाद के महेश रावत आईपीएल मैचों के लिए प्रबल दावेदार के रूप में हैं। इनके प्रदर्शन को देखते हुए किसी भी टीम के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जाना लगभग तय माना जा रहा है।