फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबाश: झपटमार पर झपट पड़ीं दिल्ली की दो बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मर्दानी बहनों ने मोबाइल झपटकर भाग रहे एक बदमाश को ऐसा सबक सिखाया, जिसे में वह जिंदगी भर याद रखेगा। वेस्ट पटेल नगर में एक बदमाश ने घर के सामने लॉ की छात्रा सुरभि (21) से मोबाइल झपट लिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी छोटी बहन सिमरन (19) के साथ मिलकर बदमाश का पीछा किया। दोनों बहादुरी दिखाते हुए बदमाश से भिड़ गईं। इस बीच जनता भी उनकी मदद के लिए पहुंच गई।

पब्लिक ने जमकर आरोपी को पीटा। बाद में आरोपी सद्दाम (25) को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सुरभि-सिमरन शाम 9 बजे बाजार से लौट रही थीं

दोनों बहनों ने इसी साल दिल्ली पुलिस की ओर से आयोजित सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ली थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें इनाम देने की घोषणा की है।

दोनों बहनें परिवार के साथ वेस्ट पटेल नगर में रहती हैं। इनके परिवार में पिता संजीव कुमार व अन्य सदस्य हैं। सुरभि आगरा स्थित बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी से लॉ कर रही है।

वहीं, सिमरन डीयू से बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। मंगलवार रात करीब 9 बजे दोनों बहनें मार्केट से घर लौट रही थीं। इस बीच जैसे ही घर के सामने पहुंचीं।
विज्ञापन

सुरभि ने बदमाश को कोहनी मारी

अचानक पीछे से आए एक युवक ने सुरभि का गला पकड़कर उसके हाथ में मौजूद मोबाइल छीन लिया। सिमरन ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने उन्हें धमकाया भी। इस बीच आरोपी वहां से भागने लगा।

दोनों बहनें शोर मचाते हुए बदमाश के पीछे भागीं। करीब दो सौ मीटर दूर जाकर दोनों ने आरोपी को पीछे से दबोच लिया। सुरभि ने बदमाश को कोहनी मारी।

इस बीच लोग भी उनकी मदद को आ गए। आरोपी की जमकर धुनाई लगाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी शादीपुर इलाके का रहने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें