फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल आज पेश करेंगे उपाध्याय के खिलाफ सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को अपने एक ट्वीट में ये दावा किया है कि उन्होंने सतीश उपाध्याय पर जो आरोप लगाए हैं उसके सबूत वो आज पेश करेंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय पर दिल्ली की बिजली कंपनियों से सांठ-गांठ का आरोप लगाया था। जिसके जवाब में उपाध्याय ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके कहा था कि अगर केजरीवाल के आरोप सही निकले तो मैं 24 घंटे के अंदर राजनीति छोड़ दूंगा।

सतीश उपाध्याय के इसी चैलेंज को स्वीकारते हुए आज केजरीवाल ने अपने ट्विटर पर ट्वीट किया है कि सतीश ने कहा था कि अगर हम सबूत पेश करते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे। आज हम सबूत पेश करेंगे। हमें उम्मीद है कि वो अपनी बात पर कायम रहें।
विज्ञापन

Satish Upadhyay said he wud quit politucs if we present evidence. Today we will present evidence. Hope he keeps his word— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 15, 2015

केजरीवाल ने पूछे हैं बीजेपी अध्यक्ष से ये सवाल

बिजली कंपनियों को माल सप्लाई करने वाले लोगों को दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष क्यों बनाया गया?
दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि भाजपा के बिजली कंपनियों के साथ क्या संबंध हैं?
भाजपा ने बिजली कंपनियों के मालिक अनिल अंबानी को स्वच्छता अभियान का एंबेसडर भी बनाया है। भाजपा के बिजली कंपनियों से कितने गहरे रिश्ते हैं?
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कंपनियों ने आज तक कितने मीटर सप्लाई किए? ये मीटर उन्होंने किससे खरीदे और कितने में खरीदे? ये मीटर बीएसईएस को कितने में बेचे गए?
क्या दूसरी पांचों कंपनियों के भी बिजली कंपनियों से संबंध हैं? यदि हां, तो वो क्या हैं?

क्या है ये पूरा मामला

आम आदमी पार्टी (आप) के निशाने पर बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय व उपाध्यक्ष आशीष सूद रहे। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उपाध्याय की कंपनी के बिजली कंपनी बीएसईएस से ताल्लुक हैं। उपाध्याय की कंपनी ने बिजली के मीटर की ठीक करने व हटाने का काम किया है। उन्होंने भाजपा से तीखे सवाल भी किए।

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वादा किया था कि बिजली के दाम तीस फीसदी घटेंगे। लेकिन सात माह से उपराज्यपाल के जरिये केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा शासित दिल्ली में बिजली बिल नहीं घटे। उल्टे दो बार रेट बढ़ा दिए गए।

साथ ही आप सरकार के आदेश पर बिजली कंपनियों का ऑडिट कर रही सीएजी ने केंद्र सरकार को कई बार बताया कि कंपनियां ऑडिट में सहयोग नहीं कर रही हैं। लेकिन सरकार ने कंपनियों पर नकेल नहीं कसी। उलटा ऑडिट का ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। केजरीवाल ने कहा कि बिजली कंपनियों के साथ भाजपा के रिश्तों पर शक पैदा होता है।

आखिर भाजपा बिजली कंपनियों को इतनी मदद क्यों कर रही है? दस्तावेज दिखाते हुए केजरीवाल ने कहा कि सतीश उपाध्याय की छह कंपनियां हैं। इनमें से एनसीएनएल इन्फोमीडिया प्राइवेट लिमिटेड बीएसईएस के लिए मीटर लगाने और बदलने का काम करती रही है। भाजपा उपाध्यक्ष आशीष सूद इस कंपनी में निदेशक रह चुके हैं। केजरीवाल ने कहा कि लगभग पूरी दिल्ली बिजली के भागते मीटर की शिकायत करती रही है। चौंकाने वाली बात है कि यह मीटर भाजपा अध्यक्ष की कंपनियों की निगरानी में चलते हैं।

कौन-कौन सी हैं कंपनियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बताई गईं दूसरी कंपनियां

न्यू दिल्ली कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड

एनसीएनएल इन्फास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड

फेब्रिलन ट्विल्लेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

एनसीएनएल ट्रांसोमीडिया प्राइवेट लिमिटेड

एनसीएनएल पावर प्राइवेट लिमिटेड
विज्ञापन

और क्या कहा केजरीवाल ने आप भी पढ़िए

भाजपा नेता ने मुहैया कराए दस्तावेज
प्रेस कांफ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ दस्तावेज एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने मुहैया कराए हैं। इस पर भाजपा नेता के नाम जानने के लिए मीडियाकर्मियों ने सवाल किए। केजरीवाल ने इसे बताने से इंकार कर दिया। बार-बार जोर देने पर केजरीवाल ने कहा कि दबाव मत डालिए, नहीं तो हमारा सूत्र खत्म हो जाएगा।
तो नेता विपक्ष बनेंगे उपाध्याय
सतीश उपाध्याय पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने सवाल किया,‘चुनावों के  बाद जब हम सत्ता में होंगे। सतीश उपाध्याय व आशीष सूद नेता विपक्ष बनेंगे। तो हमारी सरकार को बिजली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने में वह सहयोग देंगे या बाधा पहुंचाएंगे।’
पहले विकास की बात, अब दे रहे चार बच्चों की सलाह
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले विकास का मुद्दा उठाया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद साक्षी महाराज जैसे जनप्रतिनिधि सलाह दे रहे हैं, ‘चार बच्चे पैदा करो। लड़कियां जींस नहीं पहनेंगी।’ केजरीवाल ने सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वोट लेने के लिए सांप्रदायिक राजनीति की जा रही है। उन्होंने चर्च पर हमले की भी निंदा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें