फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये देशविरोधी नारे भाजपा और एबीवीपी वाले खुद ही लगवाते हैं' सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट

Thu, 02 Mar 2017 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : file photo
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर भले मार्च और राजनीति का हिस्सा बनने से अलग हो गईं लेकिन मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मामले में उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की।
विज्ञापन


केजरीवाल ने जहां राष्ट्र विरोधी नारे लगवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) पर आरोप जड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मुलाकात के पहले अरविंद केजरवील ट्वीट किया, ये देशविरोधी नारे भाजपा, एबीवीपी वाले खुद लगवाते हैं।

उपराज्यपाल ने भी मुलाकात के तुरंत बाद ट्वीट कि मुख्यमंत्री ने मुलाकात की, मैंने उन्हें आश्वस्त किया है कि कानून तोडने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल की छात्रा गुरमेहर कौर को बलात्कार की धमकी दी, उन्हें गिरफ्तार किया जाए

gurmehar kaur - फोटो : बीबीसी
​वहीं केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल से मांग की है कि जिन लोगों ने डीयू में मारपीट की, राष्ट्रविरोधी नारे लगाए और सोशल मीडिया पर 20 साल की छात्रा गुरमेहर कौर को बलात्कार की धमकी दी, उन्हें गिरफ्तार किया जाए, पता चल जाएगा कि वो भाजपा या एबीवीपी वाले हैं।

अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात के बाद कहा, ये पैटर्न बनता जा रहा है कि बीजेपी और एवीपी वाले खुद अपने आदमी भेजकर राष्ट्र विरोधी नारे लगवाते हैं और फिर वहां दूसरे लोगों की पिटाई ये कहकर करते हैं कि तुम लोगों ने नारे लगाए।

जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वाले नहीं पकड़े गए जबकि वीडियो में उनकी शक्ल दिखाई दे रही है। जेएनयू के आरोपी इसलिए नहीं पकड़े जा रहे हैं क्योंकि वो इन्हीं के आदमी थे। अब ऐसा ही डीयू में किया। 
मुख्यमंत्री ने कहा है, गुरमेहर कौर को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एफआईआर की है, सिर्फ एफआईआर से काम नहीं चलेगा। उन्हें तुरंत गिरफ्तार करके पुलिस-प्रशासन का कड़ा संदेश दें। किसी को भी सोशल मीडिया पर धमकी देने का ट्रेंड बनता जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें