सुनपेड़ गांव में हुए अग्निकांड पर चल रही सीबीआई जांच पर दोनों पक्ष अब उंगली उठाना शुरू कर दिया है। जांच को लेकर दोनों समुदाय पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। मामले को गर्माने के लिए अब दोनों समुदाय छह दिसंबर को पंचायत कर रणनीति बनाने का फैसला लिया है।
ज्ञात हो कि 20 अक्तूबर को सुनपेड़ गांव में हुए अग्निकांड में दो मासूमों की जान चली गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदेश सरकार सीबीआई जांच करा रही है। सीबीआई ने सवर्ण पक्ष के 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सवर्ण पक्ष इस घटना में आरोपी लोगों को निर्दोष होने का दावा कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ दलित समुदाय सीबीआई जांच के नाम पर बार-बार पीड़ित को तंग करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि सीबीआई जांच उन्हें भ्रमित कर रही है।