फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरौरा गांव में विवाद: धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 28 Mar 2025 05:44 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर (बुलंदशहर)

सार

बुलंदशहर जिले में धार्मिक स्थलों को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। प्रशासन की बिना अनुमति के कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपशहर थाना क्षेत्र में प्रशासन की बिना अनुमति के धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। लेखपाल ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि आरोपियों की हरकत से गांव में शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सिरौरा में धार्मिक स्थलों को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष की ओर से पथवारी का जीर्णोद्धार कराने का प्रयास किया था, जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई थी। बताया जा रहा है कि पथवारी और इमामबाड़े को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जिसके चलते प्रशासन ने दोनों पक्षों को काम करने से रोक दिया था। साथ ही निर्देशित किया था कि बिना अनुमति के कोई कार्य नहीं होगा। 

आरोप है कि बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने पथवारी की दीवार को तोड़ना शुरू कर दिया, जिसके चलते दूसरे पक्ष की ओर से विरोध किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बिना अनुमति के जीर्णोद्धार का कार्य कराने को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके चलते लेखपाल दिनेश यादव की शिकायत पर पुलिस ने अशोक और प्रदीप, गंगाप्रसाद उर्फ पउवा जीवन, दीपचंद और प्रिंस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि बिना अनुमति जीर्णोद्धार कराने का प्रयास किया गया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें