जाम के चलते हाईवे पर दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसने के चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे टोल प्लाजा पर जाम लग गया। लगभग एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। जाम में फंसने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-9 हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव अल्लाबख्शपुर में हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया, जिसके बाद हाईवे पर जाम के हालात पैदा हो गए। सुबह करीब आठ बजे के बीच हाईवे पर भीषण जाम लगा रहा। जाम के चलते हाईवे के दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसने के चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए मुरादाबाद से आने वाले बहुत से वाहन चालकों ने पलवाड़ा मार्ग से होकर गुजरने का विकल्प अपनाया।
इसके अलावा जाम से बचने के लिए बहुत से यात्रियों ने हाईवे के किनारे स्थित ढाबों पर अपने वाहनों को रोक लिया। टोल प्लाजा के उपमहा प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ देर के लिए टोल पर जाम की स्थिति हो गई थी। सूचना पर पहुंच कर वाहनों को आवागमन सुचारु कराया गया।