फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर महिला टीचर की फोटो, बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में अपनी क्लास में टीचर की फोटो खींचकर फेसबुक पर पोस्ट करना एक छात्रा को भारी पड़ गया। टीचर की फोटो पोस्ट करने के मामले में छात्रा को स्कूल से निकाल दिया गया। हालांकि, छात्रा ने बाद में माफी मांग ली लेकिन स्कूल ने बोर्ड परीक्षा का प्रवेशपत्र देने से इंकार कर दिया। अब पीड़िता ने मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य को छात्रा के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उपजिलाधिकारी सदर मामले की जांच कर रहे हैं।

छात्रा ने डीएम को लिखे पत्र में कहा कि वह नोएडा के एक गांव में स्थित पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। क्लास में उसने मोबाइल से अपनी अध्यापिका की फोटो खींचकर फेसबुक पर डाल दी। इसके बाद फेसबुक पर कुछ कमेंट्स भी किए गए हैं।
विज्ञापन


जब टीचर को फेसबुक पर अपनी फोटो पोस्ट होने की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की। इस पर प्रधानाचार्य ने छात्रा की पिटाई करने के साथ ही 18 नवंबर को उसे स्कूल से ही निकाल दिया। छात्रा ने कई बार स्कूल जाकर अध्यापिका और प्रधानाचार्य से माफी मांगी लेकिन उसको प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं देने दी गई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक से भी की शिकायत

स्कूल ने छात्रा को 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए प्रवेशपत्र देने से इंकार कर दिया है। उसको भविष्य खराब करने की धमकियां दी जा रही हैं। छात्रा और उसके परिजनों ने मामले की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से करते हुए प्रयोगात्मक परीक्षा और प्रवेशपत्र दिलाने की गुहार लगाई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य को छात्रा के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी छात्रा को कोई राहत नहीं मिली तो पीड़िता और उसके परिजन सोमवार को उपजिलाधिकारी सदर बच्चू सिंह से मिले।

उन्होंने डीएम के नाम लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा। उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच कराते हुए छात्रा को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। उपजिलाधिकारी बच्चू सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। छात्रा के भविष्य को ध्यान में रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें