फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पॉश कॉलोनी आरके पुरम और सफदरजंग एन्क्लेव में दो दिन से नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने कहा, टैंकरों पर बढ़ी निर्भरता, रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली की पॉश कॉलोनियों में गिनी जाने वाली आरके पुरम और सफदरजंग एन्क्लेव में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। आरके पुरम के सेक्टर 4, 5, 6 और 7 के साथ-साथ सफदरजंग एनक्लेव में बीते दो से तीन दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। हालात इतने खराब हैं कि घरों की टंकियां सूख चुकी हैं और लोग एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं। सुबह से शाम तक नलों को ताकते लोग अब बोतलबंद पानी और टैंकरों पर निर्भर हैं। स्थानीय निवासियों के मुताबिक पानी न आने से रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बच्चों के स्कूल जाने से लेकर बुजुर्गों की दवाइयों तक हर काम में पानी की जरूरत पड़ रही है, लेकिन नलों से एक बूंद भी नहीं टपक रही।
बुजुर्ग बोलीं, ऐसी परेशानी कभी न झेली
आरकेपुरम सेक्टर-5 में रहने वाली 62 वर्षीय शांति देवी ने बताया कि हमने अपनी जिंदगी में ऐसे हालात कभी नहीं देखे। सुबह चाय बनानी हो या दवा लेनी हो, हर चीज के लिए पानी चाहिए। दो दिन से टंकी खाली पड़ी है। पड़ोस से थोड़ा पानी मांगकर काम चला रहे हैं। ऐसा ही हाल सफदरजंग एन्क्लेव का भी है। यहां कई परिवारों ने मजबूरी में महंगे दामों पर बोतलबंद पानी खरीदा है। कुछ लोग निजी टैंकर मंगवा रहे हैं, लेकिन हर किसी के लिए यह संभव नहीं है। आरके पुरम सेक्टर 7 में रहने वाले शिवम ने बताया कि मेरे छोटे बच्चे हैं। उन्हें नहलाना, खाना बनाना, सब कुछ पानी पर ही निर्भर है। दो दिन से स्कूल जाने से पहले बच्चों को बोतलबंद पानी से नहलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
पानी की किल्लत का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी की समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों में शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें