फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमत में भी इजाफा

Wed, 01 Jun 2016 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में अच्छी-खासी वृद्धि की है। पेट्रोल के दाम में 2.58 रुपये और डीजल के दाम में 2.26 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। ये कीमतें मंगलवार आधी रात से लागू हो गईं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और डॉलर के मुकाबले रुपये के भाव में उतार-चढ़ाव के मद्देनजर यह वृद्धि की गई है। इसके साथ ही तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 22 रुपये, पांच किग्रा के छोटे सिलेंडर की कीमत में 7.50 रुपये और 19 किग्रा के व्यावसायिक सिलेंडरों की दर में 37 रुपये की बढ़ोत्तरी कर उपभोक्ताओं को झटका दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत कम रहने के वक्त कंपनियों को हुई अभूतपूर्व कमाई के बावजूद यह वृद्धि की गई है। इससे पहले सरकारी कंपनियों ने 16 मई को पेट्रोल की कीमत में 83 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में 1.26 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी।  इससे पहले एक मई को पेट्रोल के दाम में 1.06 रुपये और डीजल के दाम में 2.94 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें