फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पार्किंग में छोड़ा वाहन तो कल दोपहर बाद मिलेगा

Mon, 25 Jan 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप रोज सुबह मेट्रो स्टेशन पार्किंग पर अपनी कार पार्क करके ऑफिस जाते हैं, तो सोमवार को गाड़ी घर पर ही छोड़ दें। सुबह वैशाली और कौशांबी स्टेशन पर भले ही पार्किंग खुली हो, मगर दोपहर दो बजे के बाद आपका वाहन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


वहीं पुलिस अगर पार्किंग को खाली कराती है तो आपका चालान भी कट सकता है। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर पार्किंग 25 जनवरी दोपहर दो बजे से 24 घंटे के लिए बंद रहेगी।

डीएमआरसी ने 25 जनवरी दोपहर दो बजे से 26 जनवरी दोपहर दो बजे तक पार्किंग बंद रखने का फैसला किया है। साथ ही यह माना जा रहा है कि पिछले साल की तरह इस बार भी पार्किंग को खाली कराया जा सकता है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह दो बजे तक पार्किंग चालू रहेगी। इस दौरान पार्किंग में वाहन खड़े किए जा सकेंगे मगर खड़े वाहन शाम को नहीं मिलेंगे। वहीं माना जा रहा है कि सोमवार शाम गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पुलिस अभियान चलाकर पार्किंग खाली करा सकती है।

ऐसे में जो वाहन पार्किंग में रह जाएंगे उन्हें चालान भुगतना पड़ेगा। डीएमआरसी सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि सुरक्षा कारणों से पार्किंग बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

आज रात से मालवाहक वाहन नहीं जा पाएंगे दिल्ली
गणतंत्र दिवस के आयोजन को देखते हुए सोमवार रात 10 बजे से मालवाहक वाहन नोएडा की सीमा से दिल्ली में प्रवेश नहीं सकेंगे। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस बाबत एडवाइजरी जारी की है।

पुलिस की मानें तो मालवाहक वाहनों को बॉर्डर से काफी पहले ही रोक दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में माल वाहक का प्रवेश 25 जनवरी की रात 10 बजे से 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

आज रात से सील होंगे बॉर्डर
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर हाई अलर्ट कर दिया गया है। बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ाते हुए पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। गाजियाबाद के सभी बॉर्डर सील कर यूपी में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

मॉल-मल्टीप्लेक्स, बस अड्डों की चेकिंग की गई। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से टीएचए के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी की गई है। महाराजपुर, सीमापुरी, तुलसी निकेतन और यूपी गेट पर गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

महाराजपुर और सीमापुरी बार्डर पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर पुलिस पिकेट तैनात की गई हैं। पुलिसकर्मी अत्याधुनिक हथियारों से लैस किए गए हैं। बता दें कि इंटेलीजेंस से मिले इनपुट के बाद से गाजियाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश
एसपी सिटी अजयपाल शर्मा ने बताया कि दिल्ली में हाई एलर्ट को देखते हुए 25 जनवरी की शाम से ही मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा कड़ी कर दी जाएगी।

स्थानीय अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया जा चुका है। शाम को मॉल्स और मेट्रो स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें