फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema Haider: 'सीमा को हैदर नहीं मीणा कहकर बुलाएं', पाकिस्तानी महिला की नागरिकता को लेकर ये बोले उनके वकील

Mon, 24 Jul 2023 06:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

वकील एपी सिंह का कहना है कि सीमा का अपने पूर्व पति गुलाम हैदर से तलाक हो चुका है। उसने सचिन मीणा संग प्रेम विवाह किया है। सीमा भारतीय संस्कृति से प्यार करती है। अगर उसे पाकिस्तान भेजा गया तो उसकी वहां उसकी जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
सीमा हैदर और उनके वकील एपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से भारत आने वाली सीमा हैदर को लेकर रोज नई-नई बातें सामने आ रही हैं। देश के जाने माने वकील एपी सिंह सोमवार को सचिन मीणा और सचिन से मिलने के लिए रबूपुरा गांव पहुंचे। यहां पहले तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सीमा और सचिन से मिलने नहीं दिया गया। काफी देर के इंतजार के बाद उन्हें दोनों से मिलने की इजाजत दे दी गई। बताया जा रहा है कि इस बीच उन्होंने सीमा के नाम के आगे हैदर लगाए जाने को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि अब उसे सीमा मीणा कहकर बुलाया जाए। क्योंकि सचिन और सीमा ने पूरे रीति-रिवाज के अनुसार शादी की है। 

विज्ञापन

एजेंसियां चाहें तो पॉलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग करा लें: एपी सिंह
वकील एपी सिंह का कहना है कि सीमा का अपने पूर्व पति गुलाम हैदर से तलाक हो चुका है। उसने सचिन मीणा संग प्रेम विवाह किया है। सीमा भारतीय संस्कृति से प्यार करती है। अगर उसे पाकिस्तान भेजा गया तो उसकी वहां उसकी जान को खतरा हो सकता है। अगर कोई शंका है तो एजेंसियों को जांच कर लेनी चाहिए। एजेंसियां चाहें तो पॉलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग जैसे टेस्ट भी करा सकती हैं। लोग उसके बच्चों पर शक कर रहे हैं, तो उनका डीएनए करा लेना चाहिए। लेकिन पूर्व में अन्य विदेशियों को जिस तरह नागरिकता दी गई है, सीमा को सचिन की पत्नी होने के नाते नागरिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को सीमा हैदर के फर्जी ढंग से आधार कार्ड बनवाने की तलाश में जुटी जांच टीम ने बुलंदशहर के अहमदगढ़ से साइबर कैफे संचालक दो भाई समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया है। रविवार को पकड़े गए कैफे संचालक भाई सचिन के रिश्तेदार के परिचित बताए गए हैं। फर्जी आधार कार्ड बनवाने में मदद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के साइबर कैफे से भी सामान बरामदगी की कार्रवाई भी की है। इसके अलावा रबूपुरा से भी एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें