फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कांग्रेसी नेता अलका लांबा के पिता के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजौरी गार्डन के टैगोर गार्डन की घटना, घटना के समय तबीयत खराब होने की वजह से उनके पिता बेटी के घर चले गए थे
विज्ञापन

-सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश, पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला के टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में कांग्रेस नेता अलका लांबा के 88 साल के पिता अमरनाथ लांबा के घर में चोरी हो गई। रविवार सुबह तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर पर पहुंचे और घर में घुसकर 1.75 लाख रुपये नगद और सोना-हीरा के गहने लेकर भाग गए। घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सभी बदमाश कैद हो गए हैं। शिकायत के बाद राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बताया कि उनके पिता टैगोर गार्डन में रहते हैं। वह आर्मी से रिटायर्ड सिविल इंजीनियर हैं। शनिवार रात तबीयत ठीक नहीं होने के कारण पिता उनकी बड़ी बहन के घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वह वापस अपने घर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ देखा। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर छानबीन करने के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब छह बजे से साढ़े छह बजे के बीच की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घर में कोई मौजूद नहीं था। बाइक से आए तीन नकाबपोश घर में घुसे और भूतल पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ लांबा की बेटी कंचन छाबड़ा ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर निरीक्षण करवाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की है। जिसमें तीन बाइक सवारों को घर में घुसते हुए देखा गया। दो बदमाश घर में घुसे जबकि एक बाहर मौजूद था। जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि पुलिस की कई टीम सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें