फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या से दिल्ली तक: राम मंदिर चढ़ावा चोरी की गूंज नगर निगम की बैठक में, खूब हुआ हंगामा, आप ने भाजपा को घेरा

Fri, 26 Jun 2026 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप के पार्षदों ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को उठाते हुए इस पर चर्चा की मांग की। सदन में हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी की सदन बैठक में बृहस्पतिवार को भारी हंगामा हुआ। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित गड़बड़ी, राजधानी में हाल के हादसों और नालों की सफाई के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। लगातार शोर-शराबे और नारेबाजी के कारण महापौर प्रवेश वाही को सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। वहीं, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के पार्षद दल के नेता मुकेश गोयल ने नालों की सफाई के मुद्दे पर आयुक्त की ओर से अल्पकालिक प्रश्न का जवाब नहीं देने पर अपने साथियों के साथ सदन का बहिष्कार कर दिया। 

विज्ञापन


आप के पार्षदों ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को उठाते हुए इस पर चर्चा की मांग की। सदन में हंगामे की स्थिति बन गई। विपक्ष ने मानसून से पहले नालों की सफाई और जलभराव की तैयारियों को लेकर भी भाजपा शासित एमसीडी और दिल्ली सरकार को कठघरे में खड़ा किया। भाजपा पार्षदों ने इन आरोपों का विरोध किया, दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा से बच रही है। दावा किया कि एक महीने में राजधानी में 22 बड़े हादसे हुए हैं, जिन पर सदन में गंभीर चर्चा होनी चाहिए थी।

नारंग ने मानसून की तैयारियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी जलभराव की आशंका बनी हुई है। दूसरी ओर, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नेता मुकेश गोयल ने नालों की सफाई से जुड़े मुद्दे पर निगम प्रशासन और सत्ता पक्ष दोनों को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि नालों की सफाई पर लगाया गया अल्पकालिक प्रश्न उनका था, लेकिन चर्चा के दौरान उन्हें ही बोलने का अवसर नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें